1 अप्रैल 2015 - 13:28
सऊदी ने यमन पर हमले में किया प्रतिबंधित हथियारों का इस्तेमाल।

ह्यूमन राइट्स वॉच ने घोषणा की है कि ऐसे दस्तावेज मौजूद हैं जिनसे यह साबित होता है कि सऊदी अरब ने यमन जनता के खिलाफ बमबारी में उन हथियारों का इस्तेमाल किया है जिनकी गिनती प्रतिबंधित हथियारों में होती है।

अहलेबैत अ. समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार ह्यूमन राइट्स वॉच ने घोषणा की है कि ऐसे दस्तावेज मौजूद हैं जिनसे यह साबित होता है कि सऊदी अरब ने यमन जनता के खिलाफ बमबारी में उन हथियारों का इस्तेमाल किया है जिनकी गिनती प्रतिबंधित हथियारों में होती है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि सऊदी सेना ने आवासीय मकानों, विभिन्न शहरों, सैन्य केन्द्रों और प्राथमिक प्रतिष्ठानों को नष्ट करने के लिये कलसटर्ड बम सहित अन्य प्रतिबंधित हथियारों का इस्तेमाल किए हैं। दूसरी ओर सऊदी हमलों के खिलाफ यमन और दुनिया के अन्य देशों में व्यापक प्रदर्शन जारी हैं। अलमिनार टीवी चैनल ने रिपोर्ट दी है कि सीरियाई छात्रों और अन्य नौजवानों ने दमिश्क में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और सऊदी अरब की इस बर्बर कार्रवाई की निंदा की। प्रदर्शनकारी सऊदी अरब की इस आक्रामक कार्यवाही को तुरंत रोकने की मांग कर रहे थे।

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में रहने वाले यमन निवासियों ने भी सऊदी अरब के हमले की निंदा की है जिसमें महिलाओं और बच्चों के शहीद होने तथा घायल और बेघर होने की खबरें प्राप्त हो रही हैं। यमन की राजधानी सनआ में भी प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है जहां एक सभा को संबोधित करते हुए सनआ प्रांत के गवर्नर हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी अब्दुल्लाह मोहसिन ज़बान ने भाषण दिया। उन्होंने आले सऊद और उसके सहयोगियों के आक्रामक हमलों का मुकाबला करने की आवश्यकता पर बल दिया। ज़बआन ने कहा कि सऊदी युद्धक विमान,दरअसल सभी यमनी राष्ट्र को निशाना बना रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने यमनी सेना और अवामी समितियों के साथ एकजुटता और देश में मौजूद अमेरिका और सऊदी अरब के प्रशिक्षित तकफीरी आतंकवादियों की समाप्ति पर जोर दिया। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सऊदी अरब ने अपने इस कदम के माध्यम से यमन की संप्रभुता और सुरक्षा को निशाना बनाया है। उल्लेखनीय है कि यमन के इमरान,ज़ेमार और अलमहवियत सहित कई अन्य राज्यों में भी सऊदी आक्रामकता के खिलाफ़ व्यापक प्रदर्शन हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने यमन सेना और स्वंयसेवियों के साथ भी सहानुभूति जताई।